जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नियामताबाद ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष बने आनंद गुप्ता, उपाध्यक्ष पद सुनील चौहान को ​​​​​​​​​​​​​​

बैठक प्रारंभ होते ही सभी ने सर्वसम्मति से आनंद गुप्ता को अध्यक्ष पद देने की सहमति जताई। बाकी शेष पदों का निर्वाचन भी सहमति से किया गया। 

 

ग्राम प्रधान संघ के नियामताबाद ब्लॉक के अध्यक्ष बने आनंद

उपाध्यक्ष व महामंत्री का भी हुआ सेलेक्शन

संघ की लड़ाई मिलकर लड़ने का ऐलान


चन्दौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक में ग्राम प्रधानों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आनंद गुप्ता को ब्लॉक नियामताबाद का प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनील चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया।


बता दें कि नियामताबाद खंड विकास परिसर में ग्राम प्रधानों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दुलहीपुर के ग्राम प्रधान आनंद गुप्ता को ब्लॉक नियामताबाद प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मौके पर ही उपाध्यक्ष का पद सुनील चौहान को और महामंत्री रामेश्वर यादव का बनाया गया। इसके साथ साथ  कोषाध्यक्ष मिराज अहमद व मीडिया प्रभारी महेंद्र माही को चुना गया। 

Niyamatabad Block

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ग्राम प्रधानों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। ब्लॉक परिसर में सुबह से ही प्रधानों का जमावड़ा देखने को मिला। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए ग्राम प्रधानों में एक उम्मीद की किरण जगी है। बैठक प्रारंभ होते ही सभी ने सर्वसम्मति से आनंद गुप्ता को अध्यक्ष पद देने की सहमति जताई। बाकी शेष पदों का निर्वाचन भी सहमति से किया गया। 

Niyamatabad Block
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश बिंद, सुनील चौहान, मेराज अहमद,रामेश्वर यादव महेंद्र माही, प्रधान प्रतिनिधि अशोक बिंद, ग्राम प्रधान रमेश सोनकर, संजय सोनकर,बच्चू यादव, भुवाल यादव, डॉक्टर चंद्रमा यादव आदि प्रधान उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*