जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 मामले आए, जिसमें से 5 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
 

PDDU तहसील में जिलाधिकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 5 मामलों का निस्तारण

शेष मामलों को विभिन्न विभागों को किया गया रेफर

चंदौली जिले की जिलाधिकारी ईशा दुहन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पीडीडीयू नगर तहसील में जनता की समस्याओं को सुनने के साथ साथ उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बंधित अधिकारीगण को आदेशित किया है। 
         

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 मामले आए, जिसमें से 5 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों में टीम गठित व जांच कर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीगण को भेजा गया। जिलाधिकारी ने वरासत के प्रकरणों में शिथिलता नही बरतने के निर्देश दिये। कहा कि तय समय में विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित हो। 
        Sampurna Samadhan Diwas
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण को जिलाधिकारी  ईशा दुहन ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य करें, किसी समस्या को त्वरित निदान करने की कोशिश करें, उसमे कत्तई हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

       इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, प्रभारी उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार, अपर जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एआर कॉपरेटिव, जिला दिव्यांगजन अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी सहित पुलिस विभाग से अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*