जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दूसरी बार संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार जिंदल, ऐसा किया संस्थान से वायदा

चंदौली जिला अध्यक्ष पद चुना गया। यह चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक अतुल कुमार चतुर्वेदी रहे। 

 
 

चन्दौली जिले के मुगलसराय रवि नगर स्थित श्याम वाटिका में संस्कार भारती संस्था के साधारण सभा की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें  सतीश जिंदल को दोबारा चंदौली जिला अध्यक्ष पद चुना गया। यह चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक अतुल कुमार चतुर्वेदी रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक अतुल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि संस्कार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक की अनुषांगिक संस्था है। इसकी स्थापना को 42 वर्ष हो चुके हैं पाश्चात्य सभ्यता और संस्कृति ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को कुठाराघात किया इसी के चलते संस्कार भारती का गठन करना पड़ा। भारतीय साहित्य और समाज पर पाश्चात्य सभ्यता ने प्रहार कर संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया। संस्कार भारती संस्था के द्वारा कलाओं की सृजनात्मकता सामाजिक तथा शिक्षा प्रदता का संवर्धन करना और मानव को सत्यम शिवम सुंदरम के परम आनंद की अनुभूति कराना। कला में प्रेरणा देती है। मानव मन में प्रतिष्ठित करुणा को प्रस्फुटित करती है।

Satish Jindal Sanskar

 

संस्कार भारती की संकल्पना का उद्देश्य इस सास्वत सिद्धांत को पुनः स्पष्ट करना और प्रत्येक ललित कला को उसके प्राचीन वैभव के उच्च सिंहासन पर विराजमान करना है। वही संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि आप सभी सदस्यों के सहयोग से मैं दूसरी बार अध्यक्ष बना हूं। संस्था की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करुंगा। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम एवं भारत माता की जय घोष पर समाप्त हुई।

 इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष संजय राय, आय व्यय निरीक्षक शरद चंद्र मिश्रा, सह मंत्री डॉ मुकेश प्रताप सिंह, मंत्री सुनील केसरी, प्रीति श्रीवास्तव, अनिता कुशवाहा, कंचन बनर्जी, धर्म प्रकाश शर्मा उपस्थित रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश जिंदल ने और संचालन महामंत्री सुरेश अकेला ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*