जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

छठ पूजा से काम पर वापस लौटने के लिए ये हैं विशेष रेलगाड़ियां, करा लीजिए अपना रिजर्वेशन

चार जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। इससे छठ पूजा 2022 अपने घर से अपने काम पर वापसी करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
 

बिहार से पुणे-मुंबई-सिकंदराबाद-दुर्ग के लिए ट्रेन

जानिए खुलने की तारीख व समय

भारतीय रेल प्रशासन दानापुर से दुर्ग, पुणे एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल तथा राजगीर से सिकंदराबाद के लिए चार जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। इससे छठ पूजा 2022 अपने घर से अपने काम पर वापसी करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, दानापुर-दुर्ग-दानापुर छठ पूजा स्पेशल 06 नवंबर को दानापुर से 08.00 बजे खुलकर 07.11.22 को 10.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वापसी में 07 नवंबर को दुर्ग से 13.15 बजे खुलकर 08.11.22 को 14.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर-पुणे-दानापुर छठ पूजा स्पेशल 07 नवंबर को दानापुर से 16.40 बजे खुलकर 08 नवंबर को 22.30 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में 09 नवंबर को पुणे से 05.00 बजे खुलकर 10.11.22 को 09.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। 

दानापुर-लोकमान्य तिलक-छठ पूजा स्पेशल 08 नवंबर को दानापुर से 18.10 बजे खुलकर 09 नवंबर को 22.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में 10.11.22 को लोकमान्य तिलक से 00.15 बजे खुलकर 11 नवंबर को 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

 राजगीर-सिकंदराबाद- छठ पूजा स्पेशल 06 नवंबर को राजगीर से 10.00 बजे खुलकर 07 नवंबर को 20.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में 08 नवंबर को सिकंदराबाद से 11.30 बजे खुलकर 09.11.22 को 20.00 बजे राजगीर पहुंचेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*