जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गरीबों के लिए संजीवनी बनी श्री सेवा सामाजिक संस्था, डॉक्टर के एन पांडे ने संस्था को 51 हजार का किया सहयोग

वहीं डॉक्टर केएन पांडेय ने कहा कि संस्था के वर्णन के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने 51 हजार रुपए सहयोग के रूप में संस्था को दान स्वरूप देने की बात कही, ताकि गरीबों की मदद में यह काम आ सके।
 

कार्यक्रम में विधायक, सूर्यमुनी तिवारी व सदानंद दूबे ने की शिरकत

बड़ा अनाथालय बनाने की है तैयारी

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में  श्री सेवा सामाजिक संस्था का तीसरा वार्षिकोत्सव राम लक्ष्मी पैलेस में रविवार देर रात धूमधाम से मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल रहे।


 इस दौरान मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने कहा कि मनुष्य अपने कर्मों से महान होता है जिस प्रकार से संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल व उनकी टीम जिसमें 56 लोगों द्वारा जनहित का कार्य किया जा रहा है। यह काबिले तारीफ है , कितने लोगों को इलाज कर उनकी जान बचाया गया कितने लोग को प्रतिदिन दवा वितरण, वस्त्र वितरण का काम और कोई भूखा नंगा और बीमार ना रहे..  यही इस संस्था की सोच निश्चित ही इस संस्था को दूर तक ले जाएगी। उन्होंने सभी का साधुवाद किया और खुद को संस्था के प्रति सहयोग करने की बात कही ।

Third Annual Day
वहीं डॉक्टर केएन पांडेय ने कहा कि संस्था के वर्णन के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने 51 हजार रुपए सहयोग के रूप में संस्था को दान स्वरूप देने की बात कही, ताकि गरीबों की मदद में यह काम आ सके। मगर संस्था ने इसका स्वागत करते हुए उनसे पैसा लेने से इंकार कर इसके बदले में संस्था द्वारा भेजे गए मरीजों की मदद करने की मांग की, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि मनुष्य वही है जो मनुष्य के काम आए यह काम इस संस्था ने करके दिखाया है। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि हमारी संस्था पिछले 3 वर्षों में लगातार जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रही है जिसमें निशुल्क दवा वितरण, वस्त्र वितरण व गरीब बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अनाथ बच्चों का पूरा खर्च व मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। इसके साथ तीन अनाथ बच्चों को पूरे खर्च के साथ उनका देखभाल भी किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वृद्ध आश्रम के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी से निवेदन भी किया गया है जैसे ही जमीन मिलेगी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

 उन्होंने अपने 56 सदस्यों को अंगूठी का नगीना बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर अनिल यादव ने कहा कि अभी तक जनपद में समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसी कोई संस्था नहीं है, जो इतना बड़ा कार्य कर रही है। निसंदेह कैंसर पीड़ित चहनियां निवासिनी बीए की छात्रा ज्योति शाक्या का  इलाज कराने के बाद वह बेटी ठीक होकर फिर से अध्ययन कर रही है। यह नेक कार्य किसी से छिपा नहीं है। इसके लिए संस्था की जितनी भी सराहना की जाए कम है।

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल सहित सभी अतिथियों ने संस्था को बधाई और शुभकामनाएं दी।


इस दौरान पूर्व विधायक साधना सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह डॉक्टर के एन पांडे, स्मृति खन्ना आत्माराम तुलसियान सदानंद दुबे ,विनय वर्मा, इंद्रजीत शर्मा, आलोक सिंह, अशोक कनोडिया, आनंद तोदी, देश दीप मित्तल, संजय राय, शिवकुमार अग्रवाल, डॉ मनोज सिंह,रिंकू जुनेजा, विक्की जुनेजा, डब्बा तिवारी, चंद्रेश्वर जायसवाल,  ज्योति जैसवाल,  राजकुमार जायसवाल, कैप्टन राजेश सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव धन्यवाद ज्ञापित उपाध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह व संचालन सुरेश अकेला ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*