जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सुनीता तिवारी बनी महिला शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने सौंपा प्राधिकार पत्र

सुलोचना मौर्या ने कहा कि महिला शिक्षक संघ का गठन हुए महज एक वर्ष हुआ इतने अल्पकाल में जिस तरह से संगठन शिक्षकों के हितों में कार्य किया है वह काफी सराहनीय रहा है। संगठन का कार्य सभी जिला अध्यक्षों के सहयोग से संपादित होने पर उन्होंने उपस्थित प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बधाई दिया।
 
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष सुनीता तिवारी को वाराणसी मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन

 चंदौली जिला के पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) में महिला शिक्षक संघ जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष सुनीता तिवारी को वाराणसी मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को प्राधिकार पत्र देकर कार्यों की जिम्मेदारी सौंपा।

  बताते चलें कि मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने कहा कि महिला शिक्षक संघ का गठन हुए महज एक वर्ष हुआ इतने अल्पकाल में जिस तरह से संगठन शिक्षकों के हितों में कार्य किया है वह काफी सराहनीय रहा है। संगठन का कार्य सभी जिला अध्यक्षों के सहयोग से संपादित होने पर उन्होंने उपस्थित प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बधाई दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंदौली की जिलाध्यक्ष रखते हुए सुनीता तिवारी ने जिस तरह से पूरे मनोयोग से अपने पूरी कार्यकारिणी के साथ कार्य किया है वह निश्चित ही महिला शिक्षक संघ को एक नया दिशा देने का काम किया है। इनकी मेहनत और लगन को देखते हुए आज उन्हें पूरे मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें आशा ही नहीं उम्मीद है कि नए मंडल अध्यक्ष के रूप में सुनीता तिवारी और बेहतर कार्य करते हुए महिला शिक्षक संगठन को और मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगी।

  इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों का परिचय कराया। और सभी को पद की गरिमा बनाए रखते हुए कार्य करने की सीख दी। तथा सभी को उनके जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया।

   इस दौरान शुचिता पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी, दीप्ति मिश्रा महामंत्री वाराणसी तथा दीप्ति सिंह, प्रीति अग्निहोत्री, प्रतिभा प्रजापति, दीपमाला, आशा,भाग्यवती सिंह, वंदना वर्मा,शानू, हिम्मत सिंह,अनुपमा सिंह, विमला देवी  उषा सिंह आदि महिला शिक्षिका तथा पदाधिकारी उपस्थित रही।

   कार्यक्रम का संचालन वाराणसी की जिलाध्यक्ष छवि अग्रवाल तथा गाजीपुर की जिलाध्यक्ष प्रीति ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*