जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तेज रफ्तार पल्सर ने दो भाइयों को मारी टक्कर, सड़क हादसे में सगे भाई गंभीर रूप से घायल

मड़ई गांव के समीप नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे सड़क के किनारे खडे दो सगे भाईयों को पल्सर चालक ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे दोनों सगे भाईयों को  गम्भीर चोटें आयी हैं।
 

हादसे में घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

जंसो की मड़ई गांव के पास हुआ है हादसा

शहाबगंज के रहने वाले हैं दोनों घायल

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई गांव के समीप नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे सड़क के किनारे खडे दो सगे भाईयों को पल्सर चालक ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे दोनों सगे भाईयों को  गम्भीर चोटें आयी हैं। आसपास के लोगों ने दोनों सगे भाईयों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

Two Injured In Bike Accident

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहाबगंज थानाक्षेत्र के अमांव गांव निवासी दो सगे भाई सौरभ (31 वर्ष) और देवमूर्ति जायसवाल (30 वर्ष) अपने माता जी के दवा के लिए वाराणसी जा रहे थे। वह दोनों जंसो की मड़ई के समीप सड़क के किनारे खड़े थे कि तेज रफ्तार से आ रहे पल्सर चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। 

लोगों ने बताया कि एक पल्सर गाड़ी, जिसका नम्बर  UP65 CC 3382 था, तेज रफ्तार से आ रही थी। उसी  ने दोनों भाइयों को जोरदार धक्का मार दिया है, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। पल्सर चालक वहां से मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। फिलहाल दोनों सगे भाईयों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती उपचार कराया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*