जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान, 187 मिले बेटिकट

इस दौरान डीडीयू जंक्शन पर 187 लोगों को बिना टिकट के पकड़ा गया। इनसे जुर्माने के रूप में करीब 1.20 लाख रुपए राजस्व प्राप्त हुआ।
 

ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान

187 यात्री बिना टिकट यात्रियों से 1.20 लाख रुपये का जुर्माना 


चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बुधवार को रेलवे ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चले विशेष सघन चेकिंग अभियान में 187 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। इनसे 1.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से बिना टिकट यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहा है। इसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को हतोत्साहित करना है। इसी क्रम में बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिन भर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डीडीयू जंक्शन पर 187 लोगों को बिना टिकट के पकड़ा गया। इनसे जुर्माने के रूप में करीब 1.20 लाख रुपए राजस्व प्राप्त हुआ।

इस टिकट जांच अभियान में मंडल के सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, डीसीएम दीपक कुमार, एसीएम सहित वाणिज्य व आरपीएफ कर्मी शामिल रहे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*