जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली के चौपाल सागर में खुला है आहार विहार रेस्टोरेंट, ये है इसकी खासियत ​​​​​​​

रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप सिंह ने बताया कि यह प्रतिष्ठान खासतौर से नेशनल हाईवे पर यात्रा कर रहे राहगीरों-श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए खोला गया है।
 

कांवड़ के श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लगती है लाइन

बिना लहसुन और प्याज का मिलता है खाना

सावन के मौसम में आप भी उठाएं लाभ

चंदौली जिले में अब शुद्ध और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन के लिए एक नई और बेहतरीन जगह सामने आई है। नेशनल हाईवे के समीप चौपाल सागर परिसर में स्थित ‘आहार विहार रेस्टोरेंट’ यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यह रेस्टोरेंट विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए उपयोगी है, जो दर्शन के लिए जा रहे हैं या वापस लौटते समय रास्ते में विश्राम और भोजन करना चाहते हैं।

Aahar Vihar Resaurant

आपको बता दें कि आहार विहार रेस्टोरेंट में पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा है,यह रेस्टोरेंट विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो सात्विक भोजन पसंद करते हैं या धार्मिक कारणों से लहसुन और प्याज नहीं खाते। यहाँ पर बिना लहसुन और प्याज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोजन परोसा जाता है।

 सब्ज़ियाँ, दालें, और विभिन्न भारतीय व्यंजन जैसे पूड़ी-सब्ज़ी, खिचड़ी, आलू-टोमेटो करी, कढ़ी आदि को शुद्ध मसालों से तैयार किया जाता है। यहाँ का वातावरण भी शांत और पवित्र होता है, जिससे भोजन का आनंद और भी बढ़ जाता है। बिहार से जब दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अयोध्या, विश्वनाथ मंदिर या जय गुरुदेव आश्रम पर निकलते हैं तो यहां रुक कर न केवल शुद्ध भोजन का आनंद लेते हैं, बल्कि कुछ समय के लिए आराम भी करते हैं।

Aahar Vihar Resaurant

रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप सिंह ने बताया कि यह प्रतिष्ठान खासतौर से नेशनल हाईवे पर यात्रा कर रहे राहगीरों-श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए खोला गया है। यहां ग्राहकों को नाश्ते में कोल्डड्रिंक, ब्रेकफास्ट, पकौड़ी, सूप, कटलेट, मोमोज, इडली, वेज आइसक्रीम, पनीर चिल्ली, मटर पनीर, तंदूरी सहित हर प्रकार के सामान्य और विशेष भारतीय व्यंजन उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाते हैं। 
रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप सिंह ने कहा कि यहां की खास बात है कि सारा खाना बिना लहसुन और प्याज के स्वादिष्ट भोजन की तरह परोसा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि आप शाकाहारी और सफर में स्वाद व सेहत दोनों का ख्याल रखना चाहते हैं तो आहार विहार रेस्टोरेंट अवश्य आएं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*