जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नगर पालिका के भ्रष्टाचार के विरुद्ध आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ने अपने विगत कार्यकाल में  भ्रष्टाचार के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
 

मुगलसराय में एक्टिव हो गए आप कार्यकर्ता

भ्रष्ट नगर पालिका नम: नाम का किया कार्यक्रम

पार्क में  लगाई तिरंगा शाखा

चंदौली जिले की मुगलसराय नगर पालिका के भ्रष्टाचार के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के शास्त्री पार्क में तिरंगा शाखा लगाकर वहां से पदयात्रा करते हुए नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर भ्रष्ट नगरपालिका नमः नामक कार्यक्रम किया,  जिसमें नगर पालिका में विगत वर्षों में हुए भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए प्रकाश डाला भाजपाईयों के भ्रष्टाचार पर लोक चर्चा की गयी।

 

 

 इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ने अपने विगत कार्यकाल में  भ्रष्टाचार के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसलिए हम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नगरपालिका नमः कार्यक्रम चला रहे हैं और नगरपालिका को नमस्कार कर रहे हैं।

AAP Protest

 

संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि नगर पालिका ने कई ऐसे कारनामे किए हैं, जिसके लिए इनको प्रणाम करने की जरूरत है । नगर पालिका के भ्रष्ट ईओ , चेयरमैन सभासदों ने पूरे नगर की गलियों सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे दिए हैं और सडकों के निर्माण का पैसा डकारा है, जिसके लिए इनको नमस्कार है, भाजपाईयों की नगर पालिका ने पूरे नगर को  गंदगी का अंबार दिया है, शहर को बदसूरत किया है, साफ सफाई का पैसा खा गये, इसके लिए नगर पालिका को नमस्कार है। नगरपालिका के निर्वतमान भाजपाई चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी  तथा सभासदों ने सरकारी धन को जमकर लूटा इसलिए नगरपालिका को नमस्कार है। नगर पालिका में भाजपा ने  भ्रष्टाचार का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है, इसलिए नगरपालिका को नमस्कार है। गरीबों के आवास,  शौचालय का भी पैसा भाजपाई खा गये इसलिए भाजपाई नगर पालिका को नमस्कार है।

इस मौके पर  संतोष पाठक एडवोकेट ने कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा पदाधिकारी है, वह उतना बड़ा भ्रष्टाचारी है। पूरे देश व प्रदेश में भाजपा को अपने दम पर  भ्रष्टाचारी का डंका बजा रही हैं, दूसरे दलों के भ्रष्टाचारियों को अपने पार्टी में शामिल कराकर भ्रष्टाचार के नए नए रिकार्ड बना रही  है।

 

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंदौली के सभी नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में चेयरमैन और सभासदों का चुनाव मजबूती से लड़कर जीतेगी। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि नगर के जितने अच्छे लोग हैं, वे सभी एक जगह इकट्ठे हो जाएं और इन भ्रष्टाचारियों को हराने में आम आदमी पार्टी की मदद करें। 

AAP Protest

साथ ही कहा कि अगर नगर पालिका में आम आदमी पार्टी का चेयरमैन प्रत्याशी को नगर के लोगों ने जिताया तो हम हाउस टैक्स हाफ करेंगे, वाटर टैक्स माफ करेंगे। आज नगर की यही मांग है, समय की भी यही मांग है।

इस अवसर पर जिला महासचिव प्रवीण चौबे ने कहा आम आदमी पार्टी को गंदगी साफ करने आता है अबकी बार नगर के लोगों से अपील है कि आम आदमी पार्टी का चेयरमैन बनाएं। जिला सचिव राजकुमार खरवार ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाएगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट, जिला महासचिव प्रवीण चौबे, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान पांडेय, जिला सचिव राजकुमार खरवार, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, वार्ड नंबर 12 अध्यक्ष लाल बिहारी चौबे,सचिव रामकृत मौर्या, वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव, राम ललित यादव, सहर अफरोज,प्रमोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*