जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अभियान चलाकर बेटिकट यात्रियों से वसूले गए रेल मंडल में 1 करोड़ 90 लाख रूपए

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल समेत पूर्व मध्य रेल के पांचों जोन में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ एक जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।
 

अभियान चलाकर बेटिकट

यात्रियों से वसूले गए रेल मंडल 1 करोड़ 90 लाख रूपए 
 

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल समेत पूर्व मध्य रेल के पांचों जोन में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ एक जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को अभियान के दौरान 15 हजार बेटिकट पकड़े गये। इसके अलावा एक से लेकर 23 नवंबर तक दो लाख 28 हजार बेटिकट यात्री पकड़े गये। बेटिकट यात्रियों से 13 करोड़ जुर्माना वसूला गया। अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है ताकि बेटिकट यात्रियों पर नकेल कसी जा सके।

पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के निर्देश पर जोन के पांचों रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी मंडलों में चलाए गये एक दिवसीय मंगलवार को अभियान में 15 हजार बेटिकट यात्री पकड़े गये थे। इसमें 91 लाख़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। 

Ticket Passengers by Railway

अभियान के क्रम में एक से 23 नवंबर तक 02 लाख 28 हजार बेटिकट यात्री पकड़े गये। इसमें 12 करोड़ 97 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। जबकि पिछले माह 01 से 23 अक्तूबर तक 01 लाख 88 हजार बेटिकट यात्री पकड़े गये थे। जिनसे 10 करोड़ 61 लाख़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस क्रम में 01 से लेकर 23 नवंबर तक समस्तीपुर मंडल 59844 से लगभग 03 करोड़ 89 लाख, दानापुर मंडल में 61869 लोगों 03 करोड़ 61 लाख 58 हजार, धनबाद मंडल में 39752 लोगों से 01 करोड़ 72 लाख से अधिक, सोनपुर मंडल में 32359 लोगों से लगभग 01 करोड़ 85 लाख तथा पीडीडीयू मंडल में 34,131 लोगों से जुर्माना स्वरूप लगभग 01 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*