घर में सो रही 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोचा
बबुरी थाना क्षेत्र की घटना से गांव वालों में आक्रोश
गांव का रहने वाला युवक आकाश आनंद अरेस्ट
अभियुक्त को गिरफ्तार कर कई धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसी युवक ने घर में सो रही 4 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर परिजन दौड़े तो आरोपी ने न सिर्फ भागने की कोशिश की बल्कि उन्हें मारपीट कर घायल भी किया। यह घटना न केवल गांव बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश का विषय बनी हुई है।
घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार, गांव का ही युवक आकाश आनंद घर में घुसकर सो रही मासूम के गुप्तांग में हाथ डालने लगा। दर्द और डर से बच्ची रोने-चीखने लगी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने परिजनों पर हमला कर दिया और भागने लगा।
मामले की गंभीरता देखते हुए परिजनों ने तुरंत बबुरी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुराचार सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में बबुरी थाना के प्रभारी ने बताया कि एक गांव में सो रही 4 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ही दरिंदगी किया और परिजनों द्वारा जब विरोध किया गया तो उससे मारपीट भी की, सूचना के बाद पुलिस पहुंचार तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और निहित धाराओं मुकदमा लिखकर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







