जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अलीनगर में नेशनल हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

चंदौली के अलीनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पार करते समय 52 वर्षीय महिला प्रभावती देवी कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

 
 

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा


कार की टक्कर से महिला मौत


ट्रॉमा सेंटर में इलाज दौरान निधन


वाहन चालक मौके से फरार


पुलिस ने कार को किया सीज

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंसो की मड़ई के समीप बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पार कर रही 52 वर्षीय प्रभावती देवी को तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
दुकान जा रही थीं महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसो की मड़ई निवासी रामनरेश की पत्नी प्रभावती देवी पास की परचून की दुकान से सामान लेने के लिए हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से प्रभावती देवी को तुरंत वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया।
चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई कर रही है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*