जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में जल रही थी अंगीठी, दम घुटने से नवविवाहिता की मौत, पति अस्पताल में भर्ती

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में किराए के कमरे में सो रहा दंपति संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जहरीली गैस या दम घुटने की आशंका के बीच पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जानिए पूरा मामला।

 

अलीनगर के कटरिया में संदिग्ध हादसा

बंद कमरे में अंगीठी जलने की बात

19 वर्षीय नवविवाहिता रानी की मौत

गंभीर हालत में पति का इलाज जारी

फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक किराए के मकान में रह रहे दंपति संदिग्ध हालात में मिले। बंद कमरे में सो रही 19 साल की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बेहोश मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पूड़ी-सब्जी का ठेला लगाकर चलाते थे रोजी-रोटी
जानकारी के मुताबिक, दंपति मूल रूप से वाराणसी के सुल्तानपुर रामनगर के रहने वाले थे। वे पिछले एक हफ्ते से कटरिया गांव में सुरेंद्र नारायण सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों कटरिया में ही इंडियन ऑयल डिपो के सामने पूड़ी-सब्जी का ठेला लगाकर अपना गुजारा करते थे। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त की देर रात ठंड या खाना बनाने के बाद दोनों कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे।

 woman death inside room

दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस
अगली सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी जफरपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के अंदर पत्नी रानी देवी (19) मृत पड़ी थी, जबकि पति आकाश कुमार बेहद नाजुक हालत में बेहोश पड़ा था।

 woman death inside room

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने तुरंत पति आकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कमरे में अंगीठी जलने की वजह से दम घुटने की बात सामने आ रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*