जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बच्चों की लड़ाई में खूनी खेल: युवक पर नुकीली सरिया से हमला, BHU में इलाज के दौरान मौत

चंदौली के अलीनगर में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। दबंगों ने नुकीली सरिया से हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला और पुलिस ने क्या कार्रवाई की।

 
 

चंदौली के अलीनगर में खूनी वारदात

बच्चों के विवाद में युवक की हत्या

नुकीली सरिया से पेट पर जानलेवा हमला

बीएचयू ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित रेमा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। दबंगों ने नुकीली सरिया से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

alinagar-man-killed-with-iron-rod-in-children-dispute

पूछताछ करने गए थे, कर दिया जानलेवा हमला
पीड़िता आरती सोनकर के मुताबिक, 15 सितंबर को बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी सिलसिले में 16 सितंबर की शाम लगभग सात बजे उनके पति मोती सोनकर (पुत्र स्व. पन्नालाल) गांव के ही विपक्षी मोती और उसके बेटे गोलू उर्फ राजा से बात करने गए थे। लेकिन बातचीत के दौरान ही आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए।

पेट में नुकीली सरिया से किए कई वार
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मोती ने पीड़ित को कसकर पकड़ लिया और उसके बेटे गोलू उर्फ राजा ने नुकीली सरिया से उनके पेट पर कई बार हमला कर दिया। हमले में अत्यधिक खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आरती और उनके जेठ चंदन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस की कार्रवाई जारी
परिजन आनन-फानन में घायल को पहले पीपी सेंटर मुगलसराय ले गए, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें BHU ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। अलीनगर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं (109, 352, 351) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*