जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

दर्दनाक सड़क हादसा: आलमपुर के पास डंपर ने बाइक को कुचला, 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

 
 

अलीनगर के आलमपुर में दर्दनाक हादसा

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को कुचला

25 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर मौत

डंपर छोड़कर चालक मौके से हुआ फरार

अलीनगर पुलिस कर रही चालक की तलाश

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। तेज रफ्तार डंपर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे लगभग 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।

डंपर की चपेट में आकर बुरी तरह कुचला युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर (संख्या BR 24 GB 5467) चंदौली की ओर से आ रहा था। वहीं बाइक सवार युवक मुगलसराय की तरफ से चंदौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे आलमपुर के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक डंपर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया और उसका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक
दुर्घटना के तुरंत बाद डंपर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अलीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश जारी
अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों और थानों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*