जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अलीनगर इलाके में 'छिनैती' का दावा निकला झूठा, 70 हजार नगद और चेन छीनने का मामला फर्जी

पीडीडीयू नगर सीओ की प्रारंभिक जांच में यह कथित लूट की घटना झूठी पाई गई, जिससे जिले में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर भी विराम लग गया है।
 

अलीनगर पुलिस के बाद सीओ की जांच में पुष्टि


 शराब पीने के बाद विवाद की आशंका जोरों पर


 भतीजी की विदाई के लिए जा रहे चाचा ने रची थी लूट की कहानी


PDDU नगर सीओ की जांच में हुआ खुलासा


70 हजार नगद और चेन छीनने का मामला निकला फर्जी 

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में कैली गांव निवासी सुरेंद्र यादव द्वारा 70 हजार रुपये नगद और सोने की चेन छीने जाने का दावा पूरी तरह फर्जी निकला है। पीडीडीयू नगर सीओ की प्रारंभिक जांच में यह कथित लूट की घटना झूठी पाई गई, जिससे जिले में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर भी विराम लग गया है।

दरअसल, कुछ समय पहले कैली गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुरहना के पास भुपौली मार्ग पर उनसे 70 हजार नगद और सोने की चेन छीन ली गई है। उन्होंने बताया था कि वह अपनी भतीजी की विदाई के सामान खरीदने के लिए पीडीडीयू नगर जा रहे थे। पीड़ित सुरेंद्र यादव की सूचना पर पीआरबी पुलिस उन्हें भोगवार सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उनका इलाज शुरू हुआ।


सीओ की जांच में सामने आई सच्चाई
पीडीडीयू नगर सीओ की जांच में सुरेंद्र यादव की यह कहानी फर्जी साबित हुई। सीओ के अनुसार, पीड़ित ने शुरू में 70 हजार रुपये नगद और सोने की चेन छीने जाने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने 20 हजार रुपये और सोने की चेन छीने जाने की तहरीर दी। सीओ ने स्पष्ट किया कि पीड़ित ने अपनी झूठी कहानी को बल देने के लिए छिनैती की मनगढ़ंत वारदात दिखाई।

थाना प्रभारी ने भी नकारा था छिनैती
इससे पहले अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने भी इस घटना को छिनैती मानने से इनकार कर दिया था। थाना प्रभारी का कहना था कि यह छिनैती नहीं है, बल्कि दोनों व्यक्तियों के बीच शराब पीने के बाद हुआ विवाद था। पुलिस तभी से तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। सीओ की जांच रिपोर्ट ने थाना प्रभारी के प्रारंभिक बयान की पुष्टि कर दी है।

इस खुलासे के बाद स्थानीय लोगों में जहां अपराधियों के भय को लेकर बात हो रही थी, वहीं अब इस झूठी कहानी रचने वाले सुरेंद्र यादव पर कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि वह तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*