रुद्रा गैंगेज रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी में अनिल अध्यक्ष और नितेश सचिव निर्वाचित
चंदौली जिले में रुद्रा गैंगेज रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव
डांडी में कार्यसमिति का चुनाव संपन्न
सोसाइटी ने अनिल और नितेश पर जताया अपना भरोसा
चंदौली जिले में रुद्रा गैंगेज रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, डांडी, पड़ाव की कार्यकारी समिति का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ। निवासियों की सक्रिय भागीदारी के बीच हुए इस चुनाव में अनिल कुमार को अध्यक्ष और प्रशांत कक्कड़ को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं, नितेश कुमार को सचिव और गीतिका कपूर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवगठित समिति में सदस्य के रूप में रंजन कुमार, रमेश पांडे, प्रशांत श्रीवास्तव, आलोक तिवारी और शशांक द्विवेदी को शामिल किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी मिथिलेश तिवारी, रजनीश रंजन यादव, अजितेश दुबे और विनय सिंह ने संयोजित किया। उन्होंने बताया कि यह चुनाव पूरी पारदर्शिता और प्रशासन की देखरेख में निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ, जिसमें सोसाइटी के अधिकांश सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी टीम सोसाइटी के विकास, सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सचिव नितेश कुमार ने कहा कि सोसाइटी के प्रत्येक सदस्य की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही परिसर में खुशी का माहौल रहा और सभी निवासियों ने नई टीम को बधाई दी। यह चुनाव न सिर्फ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रतीक रहा, बल्कि सोसाइटी के अंदर सामूहिक भागीदारी और जागरूकता की मिसाल भी पेश की।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







