ससुराल से लौट के बाद टेंशन में था अशोक प्रजापति, पंखे से लटक कर दे दी जान
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मृतक दो दिन पहले गया था ससुराल
गांव में मचा है कोहराम
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसनी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 27 वर्षीय युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अशोक प्रजापति पुत्र सेचन प्रजापति के रूप में हुई है।
बता दें कि ग्रामीणों के मुताबिक अशोक की पत्नी पूनम, जो शेरपुर नारायणपुर की रहने वाली है, काफी समय से उसके साथ नहीं रह रही थी। अशोक दो दिन पहले ही ससुराल से घर वापस लौटा था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव में उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।इस संबंध में लौदा चौकी प्रभारी अनंत भार्गव ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






