जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दुरंतो एक्सप्रेस से पकड़ा गया ATM लुटेरा, राजस्थान पुलिस की सलाह पर GRP ने दबोचा ​​​​​​​

चंदौली जिले में पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार की देर रात दो बजे जीआरपी ने राजस्थान पुलिस की सूचना पर एटीएम लूट के आरोपी को दबोच लिया। बीते दिनों बीकानेर जिले में बदमाश एटीएम मशीन ही लूट लिए थे।
 

राजस्थान के बीकानेर में एटीएम की हुई थी चोरी

राजस्थान पुलिस को थी लुटेरों की तलाश

लुटेरों को पकड़ने में जीआरपी ने की मदद

चंदौली जिले में पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार की देर रात दो बजे जीआरपी ने राजस्थान पुलिस की सूचना पर एटीएम लूट के आरोपी को दबोच लिया। बीते दिनों बीकानेर जिले में बदमाश एटीएम मशीन ही लूट लिए थे। जिसकी तलाश में राजस्थान पुलिस थी। राजस्थान पुलिस की सूचना पर जीआरपी ने आरोपी को पकड़कर हवाले कर दिया। राजस्थान पुलिस आरोपी को साथ लेकर रवाना हो गई।


राजस्थान प्रांत के बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर स्थित एसबीआई की एटीएम मशीन बीते 16 जनवरी को वाहन में बांधकर एटीएम मशीन उखाड़ ले गये। इसकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई। इस दौरान संबंधित थाने की पुलिस बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। वही बीते बुधवार की देर रात राजस्थान को सूचना मिली कि हावड़ा से बीकानेर जा रही अप की दुरंतो एक्सप्रेस के ए-थ्री बर्थ संख्या 40 पर सवार होकर एक आरोपी दिल्ली की ओर जा रहा है। इसके बाद राजस्थान पुलिस इसकी सूचना आनन फानन में पीडीडीयू जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को दी।


वही सियालदह से बीकानेर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस जैसे ही पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। जीआरपी के जवान ए श्री कोच को घेराव कर आरोपी को दबोच लिये। इसके बाद आरोपी को राजस्थान पुलिस के पहुंचने पर सौंप दिया। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम लूट का आरोपी बीकानेर निवासी रामस्वरुप पुत्र लक्ष्मन राम है। राजस्थान पुलिस आरोपी को साथ लेती गई।

                                                                                                                                                                                                                                                     

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*