यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

चंदौली जिले के यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को माल्यार्पण कर मनाने का कार्य किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को भोजन भी वितरित किए।
बता दे कि मुगलसराय आज दिनांक 13 जनवरी को कालीमहल चौराहा स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यूथ कांग्रेस ने यूथ जिला अध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा का जन्मदिन मनाया। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटा व जरूरतमंदों भोजन बांट कर पदाधिकारियों ने लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रामजी जी गुप्ता जी ने कहा कि जब से यूथ कांग्रेस चंदौली का जिला अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह ओझा बने हैं, तब से युवा कांग्रेस में नई जान और ऊर्जा का संचार देखने को मिला और युवा कांग्रेस चंदौली में युवाओं की एक मजबूत टीम कार्य कर रही है। इनके दीर्घायु होने की भी कामना करता हूं।
उक्त अवसर पर माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि हमारे जन्मदिन पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह और प्यार दिया है। इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से दशरथ चौहान, बृजेश गुप्ता, श्रीवेंद्र मिश्रा, कीशले सिंह, अविनाश, आकाश, मो. गुफरान, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, मोहन गुप्ता, हंसराज शर्मा, नंदलाल गुप्ता, संजय जायसवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा जी ने किया।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*