जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बीपी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह, बोर्ड परीक्षा 2024 में सर्वोच्च अंक पाने वालों का सम्मान

नियामताबाद क्षेत्र के बीपी पब्लिक स्कूल डिहूलिया में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में सफल एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया।
 

छात्र एवं छात्राओं का बढ़ाया गया हौसला

अच्छे अंक पाने वाले छात्र एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित

उज्जवल भविष्य की कामना कर दी गयी शुभकामना

चंदौली जिले के नियामताबाद क्षेत्र के बीपी पब्लिक स्कूल डिहूलिया में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में सफल एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार बिंद एवं सभी अध्यापकों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


इस दौरान सम्मानित छात्र छात्राएं भी इस भावुक पल को अपने आंसुओं में समेटते हुए सभी अध्यापकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और आगे भी अपने भविष्य के लिए कड़े परिश्रम करने का आश्वासन दिया। हाई स्कूल पास करने वाले सफल छात्रों में खुशी बिंद पुत्री कृष्ण कुमार बिंद 94.5% अंक के साथ प्रथम स्थान पर रही।प्रीतम कुमार पुत्र संजय कुमार ने 86.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विद्या पुत्री ब्रिजेश कुमार बिंद ने 86.3% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट 

 

बालिकाओं में प्रिया पाण्डेय पुत्री दिलीप पाण्डेय 81.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। शिवानी पुत्री अनिल कुमार और प्रिया सिंह पुत्री ज्ञान चंद्र संयुक्त रूप से 79.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही,आरती पुत्री रामश्रेय 76.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।

BP Public School Honor


 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य बृजेश कुमार बिंद, योग प्रशिक्षक राजेश योगी, महेंद्र लाल श्रीवास्तव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पचोखर,सेवन डेज फाउंडेशन की संस्थापक कोमल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, सुलेख कुमार बिंद,मास्टर रघु बिंद, वीरेंद्र बिंद, मनीष कुमार बिंद,हरिद्वार प्रसाद गुप्ता, हर्ष पांडे, अनिल कुमार मौर्य, जितेंद्र कुमार,देवनाथ,कमलावती देवी,सीमा सिंह, रेखा देवी, शबाना, ज्योति कुमारी, दीपक कुमार,चांदनी उपस्थित रहे।

                                                                                                                                                                  *

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*