हत्या के 4 दिन बाद लाव-लस्कर के साथ पहुंचे BJP नेता, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी
चंदौली में दवा कारोबारी के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
बोले—अपराधियों की 7 पीढ़ी तक कांप जाएगी
किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हत्याकांड
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त बाजार में 18 नवम्बर को दवा कारोबारी रोहिताश पाल की गोली मारकर की गई हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कैबिनेट राज्य मंत्री अनिल राजभर को पीड़ित परिवार से मिलने के निर्देश दिए। शनिवार को मंत्री अनिल राजभर चंदौली पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपराधियों ने चंदौली जिले में बड़ी चुनौती दी है। सरकार उन्हें ऐसी सजा मुकर्रर करेगी कि सात पीढ़ी तक उसकी रूह कांप जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी विस्तृत बातचीत हुई है और सरकार इस मामले में हर संभव कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार जिस प्रकार की कार्रवाई चाहता है, और जनपद के लोग जिस न्याय की उम्मीद कर रहे हैं, सरकार उसी हिसाब से निर्णायक कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हत्या के 4 दिन बाद लाव-लस्कर के साथ पहुंचे BJP, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी @Uppolice @myogioffice @AnilRajbharbjp
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) November 22, 2025
चंदौली में दवा कारोबारी के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
बोले—अपराधियों की 7 पीढ़ी तक कांप जाएगी pic.twitter.com/vhhPx0ipVT
बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून के तहत सख्त कदम उठाने में कभी पीछे नहीं हटती। यदि आरोपियों की अवैध संपत्ति मिलने पर कार्रवाई जरूरी होगी तो वह भी की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि “सरकार और हमारा वादा है कि जिस स्तर की कार्रवाई परिवार चाहता है, वैसी कार्रवाई होगी और परिवार पूर्णतः संतुष्ट होगा।”
दवा कारोबारी की हत्या ने स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस, एसटीएफ और विशेष टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






