जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

CBI जांच पर होने लगा है एक्शन, रेलवे के 4 और कर्मचारियों का तबादला ​​​​​​​

चंदौली जिले के पीडीडीयू मंडल में लोको पायलटों की प्रोन्नति परीक्षा में सेंधमारी के बाद से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार देर रात चार और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया।
 

3 दिन पहले 28 अफसरों को किया गया था ट्रांसफर

सीबीआई की छापेमारी के बाद कार्रवाई जारी

अभी और लोगों पर गिर सकती है गाज

चंदौली जिले के पीडीडीयू मंडल में लोको पायलटों की प्रोन्नति परीक्षा में सेंधमारी के बाद से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार देर रात चार और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार को पीडीडीयू रेल मंडल के 14 और हाजीपुर जोन कार्यालय से 14 अफसरों को हटाया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 32 अफसरों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा चुका है। 


भारतीय रेलवे में पेपर लीक के मामले में अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई पीडीडीयू रेल मंडल में बीते तीन मार्च की रात हुई। इसमें दो अधिकारी सहित 26 रेलकर्मियों को सीबीआई की टीम साक्ष्य के साथ दबोच लिया था। गिरफ्तारी के बाद रेल प्रशासन ने स्थानांतरण की कारवाई शुरू की है। शनिवार देर रात इंजीनियरिंग विभाग के चार कर्मचारियों का तबादला दूसरी जगह कर दिया गया है। इसमें प्लांट डिपो पीडीडीयू के घनश्याम राय को समस्तीपुर, अजय कुमार को कोडरमा, शैलेश कुमार को चोपन भेजा गया है। 


वहीं मंडल कार्यालय में तैनात शत्रुघ्न प्रसाद का यहीं पर पटल बदल दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो तबादले की तलवार अभी कई लोगों पर लटकी हुई है।

                                                                                                                                                                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*