जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

CDO के निर्देश पर लौंदा गांव में खुले में शौच पर कड़ा एक्शन, सफाईकर्मी कर रहे सुबह-शाम निगरानी

प्रशासन का मानना है कि यह कदम न केवल स्वच्छता व्यवस्था सुधारने में मदद करेगा बल्कि ग्रामीणों को भी खुले में शौच से रोकने में कारगर साबित होगा।
 

CDO आर. जगत साईं ने लिया गांव की सफाई व्यवस्था पर संज्ञान

खुले में शौच करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

आधा दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों की ड्यूटी गांव में लगाई गई

सुबह शाम कराते हैं फॉलो अप

चंदौली जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. जगत साईं ने लौदा गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था पर संज्ञान लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब गांव की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क पर खुले में शौच करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होगी। इसके लिए गांव में आधा दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Launda Village safai

बता दें कि सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि सफाईकर्मी ड्रेस, सीटी और टॉर्च लेकर सुबह-शाम गश्त करेंगे तथा खुले में शौच के खिलाफ लगातार फॉलो-अप करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को पूरी तरह स्वच्छ और शौचमुक्त बनाने का अभियान तेज़ किया जा रहा है।

Launda Village safai

सीडीओ आर. जगत साईं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर किसी भी सफाईकर्मी या जिम्मेदार कर्मचारी ने लापरवाही की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि यह कदम न केवल स्वच्छता व्यवस्था सुधारने में मदद करेगा बल्कि ग्रामीणों को भी खुले में शौच से रोकने में कारगर साबित होगा। गांव में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। एडीओ पंचायत का कहना है कि अब किसी भी ग्रामीण को लोटा लेकर सड़क पर खुले में शौच करते नहीं देखा जाएगा। यह अभियान आने वाले दिनों में गांव को पूरी तरह स्वच्छ और शौच मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Launda Village safai

एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर गांव में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आधा दर्जन सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पिछले तीन दिनों से ये कर्मी सुबह-शाम गांव में जाकर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि शौचालय का उपयोग ही स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जरूरी है। जिन परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं, उन्हें किसी साइबर कैफे पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी जा रही है, ताकि उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिल सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*