जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

काउंसलिंग से बचाए 82 परिवार : महिला थाना प्रभारी पूजा कौर बनीं लोगों के लिए मिसाल, सुलझाए वैवाहिक विवाद

चंदौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी पूजा कौर की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने तीन माह में आए 124 पारिवारिक विवादों में से 82 मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया, जो लगभग 80% सफलता है। अधिकांश विवादों की वजह मोबाइल का अत्यधिक उपयोग और अहंकार (इगो) पाए गए। महिला थाना प्रभारी की काउंसलिंग से कई टूटते रिश्ते बच गए हैं, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

 

चंदौली में मिशन शक्ति की सफलता


महिला थाना प्रभारी पूजा कौर ने 3 माह में 80% पति-पत्नी को मिलाया


विवादों की वजह मोबाइल का अत्यधिक उपयोग 


पर्सनल इगो भी बन रहा है विवाद की मुख्य वजह

चंदौली में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत महिला थाना ने पारिवारिक विवादों के निपटारे में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कुल 124 मामलों में से 82 मामलों को दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराया गया। महिला थाना द्वारा शेष मामलों पर भी लगातार कार्यवाही जारी है।

आपको बता दें कि पुलिस महकमा अक्सर अपनी कार्य प्राणी को लेकर चर्चाओं में रहता है इतना ही नहीं पुलिस का नाम सुनते ही आम जनमानस के मन में तमाम तरह के विचार उठने लगते हैं। लेकीन महिला थाना प्रभारी पूजा कौर अपने कर्तव्यों के साथ-साथ इंसानियत का भी फर्ज निभा रही हैं। महिला थाने में इन दिनों हर दिन दो-तीन ऐसे मामले आते हैं जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं और साथ छोड़ने की बात करते हैं। कोई शादी के कुछ समय बाद ही थाने पहुंच रहा है तो कोई 7 साल से ज्यादा समय तक साथ गुजारने के बाद। महिला थाने पर पहुंचने वाली शिकायत पत्रों को जब वहां मौजूद पुलिसकर्मी पढ़ती हैं तो वजह जानकर हैरान हो जाती हैं। लेकिन महिला थाना प्रभारी पूजा कौर दो माह में एक दो नहीं बल्कि 80 प्रतिशत से ज्यादा पति-पत्नी के बिगड़ते रिश्ते को जोड़ चुकी हैं।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे के निर्देश पर ये पुलिस ऐसे मामले का सुलह समझौता कर रही है। जो घरेलू हिंसा के शिकार हुए हैं, इतना ही नहीं छोटी-छोटी बातों को लेकर टूटने की कगार पर पहुंच रहे पति-पत्नी के रिश्ते को बचाने के लिए दोनों पारिवारिक सदस्यों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग करती है। फिर काउंसलिंग के बाद खुशी-खुशी उन दोनों परिवारों को एक दूसरे से मिलती हैं, जिससे आने वाली शिकायतों पर वह फिर दर्ज करने की वजह समझ कर सुलझाने की कोशिश करती हैं। यही कारण है महिला थाना प्रभारी इन दोनों लोगों की चर्चाओं में है।

महिला थाने पर मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में 22 सितंबर 2025 से 7 दिसंबर 2025 तक आई 124 शिकायतों में से महिला थाना प्रभारी 82 मामलों में बातचीत के जरिए पति-पत्नी के बीच बिगड़े रिश्ते को सुधार चुकी हैं कुछ ऐसे भी मामले निकले जो तो कोर्ट में चले गए हैं।

महिला थाना प्रभारी के पास जब शिकायती पत्र पहुंचता है तो वह उसे पढ़ती हैं। इसके बाद जब वह दोनों पक्षों को अपने पास बुलाती हैं और विवाद के कारणों को जानने का प्रयास करती हैं तो वजह कुछ और ही निकलती है। कहीं पति पत्नी के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर इगो टकराता है तो कई बार मोबाइल का अधिक प्रयोग करना कारण निकलता है। मसलन पति काम से घर पहुंचा और पत्नी मोबाइल पर व्यस्त होने के चलते ध्यान नहीं दे रही या पत्नी कोई बात पति से कह रहीं और पति मोबाइल पर व्यस्त है तो तकरार बढ़ती है।

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी पूजा कौर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में अब तक 124 प्रार्थना पत्र पड़े थे, जिसमें से 82 लोगों को पारिवारिक विवाद को समाप्त करते हुए टूटे हुए रिश्ते को बचाते हुए पति-पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच विवाद की अधिकांश वजह छोटी-छोटी बातों को लेकर इगो या मोबाइल का अधिक प्रयोग करना कारण निकलता है। कहां की सुलह समझौते में मुख्य आरक्षी सुषमा यादव भी मुख्य भूमिका निभाई।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*