जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DDU मंडल की बैठक में गरमाया चंदौली का रेल विकास, सांसद साधना सिंह ने मांगीं एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधाएं

डीडीयू मंडल कार्यालय में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने चंदौली के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, नई लिफ्ट, एस्केलेटर और रेलवे अस्पताल के आधुनिकीकरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पूरी खबर पढ़ें।

 
 

डीडीयू रेल मंडल की अहम बैठक

स्टेशनों पर लगेंगी स्वचालित सीढ़ियां

जर्जर रेलवे कॉलोनियों का होगा कायाकल्प

रेलवे अस्पताल में मिलेंगी आधुनिक जांचें

स्टेशन पुनर्विकास का मास्टर प्लान तैयार

पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मंडल कार्यालय में एक बेहद महत्वपूर्ण मंडल संसदीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने चंदौली संसदीय क्षेत्र से जुड़े रेल विकास, यात्रियों की सुविधाओं, रेलकर्मियों के कल्याण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई बड़े मुद्दों को प्रमुखता से अधिकारियों के सामने रखा।

chandauli-mp-sadhna-singh-ddu-railway-meeting-news

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मांगी लिफ्ट-एस्केलेटर
सांसद साधना सिंह ने विशेष रूप से डीडीयू जंक्शन, चंदौली मझवार और सैयदराजा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए डीडीयू जंक्शन के सभी प्लेटफार्मों पर स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) और लिफ्ट लगाई जानी चाहिए, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को आने-जाने में आसानी हो।

chandauli-mp-sadhna-singh-ddu-railway-meeting-news

मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी स्टेशनों की सूरत
सांसद ने बैठक में बताया कि डीडीयू जंक्शन के समग्र पुनर्विकास और स्टेशन के दक्षिणी व उत्तरी छोर को आपस में जोड़ने के लिए एक अतिरिक्त फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने का मुद्दा पहले भी उठाया गया था। अब स्टेशन पुनर्विकास के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है और मास्टर प्लान के पास होने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनी के जर्जर टाइप-1, टाइप-2 और टाइप-3 आवासों की जगह नए आधुनिक मकान बनाए जाएंगे।

रेलवे अस्पताल का होगा आधुनिकीकरण
बैठक में दीनदयाल नगर मंडलीय चिकित्सालय (रेलवे अस्पताल) को भी अपग्रेड करने की मांग की गई। सांसद ने कहा कि अभी रेल कर्मचारियों को सीटी स्कैन, एमआरआई और दूसरी बड़ी जांचों के लिए बाहर के प्राइवेट डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने अस्पताल में तुरंत आधुनिक मशीनें लगाने और विशेषज्ञ डॉक्टरों व सर्जनों की नियुक्ति करने की मांग की।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*