जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदासी की तरह और जगहों पर होनी चाहिए चेकिंग, 2 दुकानदार को गिरफ्तार करके हो रही कार्रवाई

चीनी मांझे से लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए बृहस्पतिवार को चंदासी में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दुकान से ढाई किलो चीनी मांझा बरामद हुआ।
 

चंदौली जिले में चीनी मांझे से लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए बृहस्पतिवार को चंदासी में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दुकान से ढाई किलो चीनी मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने मांझा जब्त कर आरोपी दुकानदार तौहिद आलम, निवासी नई बस्ती चंदासी को गिरफ्तार कर लिया।


आपको बता दें कि मकर संक्रांति से पहले ही बाजार में पतंग की दुकानें सज गई हैं। कई दुकानदार चोरी से चीनी मांझा बेच रहे हैं। वहीं, आए दिन लोग मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। चीनी मांझे से चंदौली में अब तक 12 लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस जांच अभियान चला रही है।


बृहस्पतिवार को चंदासी क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान के पुलिस ने एक दुकान से 120 लच्छी यानि ढाई किलो चीनी मांझा बरामद किया। साथ ही आरोपी दुकानदार तौहिद आलम, निवासी नई बस्ती, चंदासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 15 दिन पहले मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर में 23 किलो चीनी मांझा पकड़ा गया था।

इस सम्बंध में मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चीनी मांझा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जो भी चीनी मांझा बेचता या खरीदता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*