अलीनगर पुलिस ने 27 लीटर अवैध शराब के साथ बिहार के तस्कर को दबोचा
अलीनगर पुलिस और RPF की संयुक्त कार्रवाई
लोको कॉलोनी के पास से बिहार का तस्कर गिरफ्तार
27 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अलीनगर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी PDDU नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त छापामारी
5 नवंबर 2025 को शाम 4:15 बजे, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रौशन कुमार (24 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी आलमपुर, थाना शिवसागर, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। यह गिरफ्तारी शराब तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
27 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से कुल 150 पीस 8PM प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक टेट्रा पैक में 180 ML शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर है। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000 बताई जा रही है। अलीनगर पुलिस ने इस शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त रौशन कुमार के विरुद्ध मु.अ.सं. 559/2025 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
इस अभियान में उप निरीक्षक देवेशचन्द्र तिवारी, होम गार्ड अमरनाथ मौर्य, और आरपीएफ से स0उप निरीक्षक अजय कुमार साहनी, आरक्षी प्रिंस कुमार शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







