जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली प्रेस क्लब की जिला कार्यकारिणी गठित, अमित द्विवेदी अध्यक्ष चुने गए

रामअवतार तिवारी को कोषाध्यक्ष और सुनील यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, वहीं राकेश दुबे को जनसंपर्क प्रमुख बनाया गया।
 

चंदौली प्रेस क्लब की जिला कार्यकारिणी गठित

वरिष्ठ पत्रकार अमित द्विवेदी बने नए जिलाध्यक्ष

लिया पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प

चंदौली प्रेस क्लब की नई जिला कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को मुगलसराय स्थित एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव और संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार तिवारी की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार अमित द्विवेदी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।

press

नई टीम का गठन और जिम्मेदारियां
नवगठित कार्यकारिणी में चंचल सिंह को महामंत्री, अजय राय को सह सचिव, जय तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा राजेंद्र प्रकाश, रंधा सिंह, परीक्षित उपाध्याय और शाकिर अंसारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
रामअवतार तिवारी को कोषाध्यक्ष और सुनील यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, वहीं राकेश दुबे को जनसंपर्क प्रमुख बनाया गया।

प्रबंध समिति में डीके जायसवाल, पन्नालाल मिश्रा, अशद इकबाल, उमेश कुमार, मनमोहन, आजाद यादव, धर्मेंद्र यादव समेत 14 सदस्यों को शामिल किया गया। हरिशंकर सिंह मुन्ना को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने संगठन की एकजुटता की सराहना करते हुए पत्रकारों के हक की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने कहा कि क्लब पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर गंभीर रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पत्रकारों के लिए क्लब भवन की स्थापना उनकी प्राथमिकता में शामिल है ताकि संवाद और सहयोग का एक मजबूत मंच तैयार हो सके। संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करेगा और समाज में उनकी विश्वसनीय छवि को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*