मुगलसराय में संदिग्ध हालात में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही
चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र में जलीलपुर चौकी के पास कूड़े के ढेर के निकट एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जलीलपुर चौकी के पास मिला शव
प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत
मुगलसराय में फैली सनसनी
पुलिस ने शुरू की जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जलीलपुर चौकी के समीप शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर के रूप में
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान सत्येंद्र सिंह उर्फ कल्लू (43 वर्ष) निवासी जायसवाल स्कूल क्षेत्र, मुगलसराय के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
परिवार का इकलौता सहारा थे सत्येंद्र
जानकारी के अनुसार सत्येंद्र सिंह अविवाहित थे और अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल करते थे। उनके बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








