जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कब्रिस्तान की आड़ में PWD की करोड़ों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, SDM ने रुकवाया काम

कब्रिस्तान की आड़ में PWD की करोड़ों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, SDM ने रुकवाया काम

 
 

करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा


कब्रिस्तान की आड़ में अवैध निर्माण


एसडीएम अनुपम मिश्रा की बड़ी कार्रवाई


मुगलचक में करोड़ों की जमीन सुरक्षित


शव दफनाने की तैयारी को रुकवाया

चंदौली जिले से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक इलाके में लोक निर्माण विभाग (PWD) की बेशकीमती जमीन को कब्जाने की कोशिश की जा रही थी।  हालांकि, स्थानीय लोगों की सजगता और जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते करोड़ों रुपये की इस सरकारी भूमि को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Image

कब्रिस्तान की आड़ में अवैध घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, मुगलचक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कुछ शरारती तत्वों द्वारा PWD की जमीन को घेरने का प्रयास किया जा रहा था।
 आरोप है कि यह अवैध कब्जा कब्रिस्तान की घेराबंदी की आड़ में किया जा रहा था।  बुधवार की दोपहर मामला तब और गंभीर हो गया जब उक्त जमीन पर गड्ढे खोदकर एक शव (जनाजे) को दफनाने की तैयारी शुरू कर दी गई।  स्थानीय नागरिकों को जब इस गतिविधि पर संदेह हुआ, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

Image

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर संभाली कमान
सूचना मिलते ही उप-जिलाधिकारी (SDM) अनुपम मिश्रा और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) राजीव मोहन सक्सेना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।  अधिकारियों ने तुरंत मौके पर चल रहे निर्माण कार्य और शव दफनाने की प्रक्रिया को रुकवा दिया।
 प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।  एसडीएम ने कड़े रुख के साथ लोक निर्माण विभाग की जमीन से सभी अस्थायी अतिक्रमणों को हटवा दिया।

करोड़ों की जमीन कराई गई खाली
राजस्व विभाग के अनुसार, जिस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, वह करीब 100 वर्ग मीटर का क्षेत्र है। बाजार में इस भूमि की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। 

 पीडीडीयू एसडीएम अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उन्हें PWD की जमीन पर कब्जे की लिखित और मौखिक शिकायतें मिली थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए भूमि को पूरी तरह खाली करा दिया गया है।  फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और प्रशासन मामले पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*