जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में 24 घंटे में 3 हादसे, सिक्स लेन पर पिता-पुत्री घायल, दो बाइकों की टक्कर में बच्ची की हालत गंभीर

चंदौली जिले में बृहस्पतिवार को सड़क हादसों की झड़ी लग गई, जहाँ तीन अलग-अलग घटनाओं में पाँच लोगों की जान बाल-बाल बची। सिक्स लेन पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस सभी मामलों में कार्रवाई कर रही है।
 

सड़क हादसों से दहल उठा चंदौली


 ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार


 दो बाइकों की टक्कर में बच्ची घायल


 राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे


जानिए सड़क हादसे में कौन-कौन घायल हुआ

चंदौली जिले के जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव के पास सिक्स लेन पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बबुरी थाना क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी शिव मूरत सिंह (46) अपनी बेटी उजाला सिंह (23) को मोटरसाइकिल से वाराणसी लेकर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पिता-पुत्री को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक और ट्रैक्टर को पुलिस चौकी ले आई और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, मासूम बच्ची गंभीर
चंदौली में दूसरा बड़ा हादसा सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरहनी चौराहे के समीप हुआ। यहाँ दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप एक युवती और एक छोटी बच्ची घायल हो गई। जेवरियाबाद निवासी नम्रता (18) अपनी मौसी के साथ पाँच वर्षीय मौसेरी बहन दिव्यांशी के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी यह टक्कर हुई।

राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बरहनी पीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची दिव्यांशी की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुःखद है कि हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 Road accident in Chandauli today  father and daughter injured six lane accident  bike collision national highway girl serious  tractor falls into ditch in Naugarh
नौगढ़ में ट्रैक्टर चालक ने ऐसे जान बचाई

ट्रैक्टर चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
चंदौली जिले के नौगढ़ इलाके में भी एक और दुर्घटना दर्ज की गई, जहाँ चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर गड्ढे में गिर गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सुखदेवपुर निवासी पप्पू यादव का ट्रैक्टर चालक सोनभद्र स्थित रिश्तेदार के घर से कुछ लेकर गांव लौट रहा था।

गड्ढे में ट्रैक्टर गिरने से पहले ही चालक ने तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। धानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और चालक ट्रैक्टर लेकर चला गया है। यह दुर्घटना दिखाती है कि चंदौली में सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और ड्राइविंग में सतर्कता की कितनी आवश्यकता है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*