पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में चलाया गया बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान, पकड़े गए 1600 बेटिकट यात्री
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अभियान
विशेष चेकिंग अभियान के तहत की गई कार्यवाही
डीडीयू रेल मण्डल में वसूला गया 9 लाख रुपये का जुर्माना
रेल अधिकारियों द्वारा समय-समय पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत एक बार फिर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के तमाम रेलवे स्टेशनों पर यह अभियान चलाया गया। जिसमें डेढ़ हजार से अधिक यात्रियों को बिना टिकट पढ़ते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की गई और 9 लाख के आसपास जुर्माना भी वसूला गया।
चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के बड़े रेलवे स्टेशनों पर सोमवार की सुबह छह से बजे रात दस बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशनों के साथ ही ट्रेनों में जांच पड़ताल किया गया। अभियान में देर शाम तक 16 सौ बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माना के रूप में नौ लाख रुपये वसूले गए।
आपको बता दें कि मंडल के पं. दीनदयाल उपाध्याय, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड एवं जपला आदि स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं बक्सर पीडीडीयू खंड, वाराणसी पीडीडीयू, सासाराम पीडीडीयू, आरा सासाराम खंड, गढ़वा रोड डेहरी ऑन सोन, किउल गया, गोमो गया एवं पटना गया रेल खंड से आने एवं जाने वाली सभी ट्रेनों को लक्ष्य कर गहन जांच की गई।
बता दें कि शाम छह बजे तक 1600 बिना टिकट और अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है। इनसे जुर्माना के रूप में 9 लाख रुपये की राशि वसूली गई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






