जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शब्द शिल्पी सम्मान से नवाजे गए 110 साहित्यकार, चेतना साहित्यिक मंच की सराहनीय पहल

सांस्कृतिक मंच की मजबूत मौजूदगी चेतना सांस्कृतिक मंच की ओर से पीयूष मिश्रा, ताहिर वारसी, प्रमोद अग्रहरी समेत पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 

 चेतना साहित्यिक मंच का साहित्यिक आयोजन

व्यंग्य प्रतियोगिता के विजेताओं को भी किया गया सम्मानित

मुंशी प्रेमचंद व मोहम्मद रफी को दी गई श्रद्धांजलि

चंदौली जिले के देवांश हॉस्पिटल सभागार में गुरुवार को चेतना साहित्यिक मंच द्वारा आयोजित ‘सम्मान समारोह-2025’ साहित्यिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। इस आयोजन में जनपद चंदौली सहित विभिन्न क्षेत्रों के 110 साहित्यकारों को ‘शब्द शिल्पी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय तिब्बती शिक्षण संस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वांगछूंग दोर्जे नेगी ने साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि “हर उपलब्ध सुविधा के पीछे किसी न किसी की मेहनत होती है, जिसे साहित्यकारों को समझना होगा। मुंशी प्रेमचंद की लेखनी समाज की सच्चाइयों को उजागर करती थी, इसी कारण वे जन लेखक कहलाए।”

व्यंग्य प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित व्यंग्य प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को समारोह में सम्मानित किया गया। साथ ही तीन अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

“मैं चंदौली हूं” पुस्तक का लोकार्पण
इस मौके पर समीर रघुवंशी द्वारा रचित पुस्तक “मैं चंदौली हूं” का भी भव्य लोकार्पण हुआ, जिसे उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने सराहा।

मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि
महान गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर चेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने भावपूर्ण स्वरांजलि प्रस्तुत की, जिसने माहौल को संगीतमय बना दिया।

विचार साझा करने पहुंचे साहित्य जगत के दिग्गज
कार्यक्रम में वरिष्ठ ग़ज़लकार शिवकुमार पराग, गीतकार सुरेंद्र वाजपेई, हिमांशु उपाध्याय, पूर्व राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र, लघुकथाकार डॉ. अनिल यादव, डॉ. डीपी सिंह, धर्मेंद्र गुप्त ‘साहिल’, संतोष सिंह, और डॉ. हाजी वसीम अहमद जैसे विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय कुमार वर्मा ने किया जबकि अध्यक्षता डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने की। अतिथियों का स्वागत डॉ. कृष्णा सिंह और प्रकाश चौरसिया ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन रामजी प्रसाद भैरव ने किया।

सांस्कृतिक मंच की मजबूत मौजूदगी चेतना सांस्कृतिक मंच की ओर से पीयूष मिश्रा, ताहिर वारसी, प्रमोद अग्रहरी समेत पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल साहित्यकारों के सम्मान का साक्षी बना बल्कि साहित्य, संगीत और संस्कृति की त्रिवेणी को एक साथ जोड़ने का प्रयास भी रहा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*