जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस पर्व की चल रही है तैयारी, झांकी का निर्माण

पीडीडीयू नगर में क्रिसमस का पर्व 24 दिसंबर की रात यानी मंगलवार की रात से 25 दिसंबर बुधवार को दिन भर चलेगा। यह पर्व ईसाई धर्मावलंबी धूमधाम से मनाएंगे।
 

24 दिसंबर की रात से ही धूम-धाम मनाया जाएगा प्रभु यीशु के जन्म समारोह

रोमन कैथोलिक चर्च में की जा रही सजावट

25 दिसंबर को चर्च में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

 

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में क्रिसमस का पर्व 24 दिसंबर की रात यानी मंगलवार की रात से 25 दिसंबर बुधवार को दिन भर चलेगा। यह पर्व ईसाई धर्मावलंबी धूमधाम से मनाएंगे। इस दौरान एक तरफ जहां विभिन्न चर्चा में सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। वहीं नगर के विभिन्न घरों में केक चनाने का भी प्रचलन खूब है। यूरोपियन फादर विजय शांति राज कालोनी स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में झांकी द्वारा प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाया जाइयेगा। यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आपको बता दें कि रेलवे के यूरोपियन कालोनी स्थित गिरजा घर में क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरो पर है। रंग-रोगन के साथ ही प्रभु के जन्म से संबंधित झांकियों को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है। वहीं नगर की कुछ दुकानों पर भी अभी से क्रिसमस ट्री बधाई कार्ड व सांता बलाज के कपड़ों व आकृति भी आ गई हैं। साथ ही ईसाई परिवारों के लोगों द्वारा इनको खरीदारी भी शुरू कर दी गई। वहीं बेकरी के दुकानों पर केक के आर्डर दिया जा रहा था।

बताते चलें कि 24 तारीख को रात से ही प्रभु यीशु के जन्म समारोह को घूम-धाम से ईसाई मनाते हैं। इस दौरान पूरे चर्च व उसके आसपास के इलाके में मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो जाता है और भारी भीड़ चर्च पर भी होती है। सभी धर्मो के लोग वहां पहुंचकर प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियों का दर्शन करते हैं। प्रभु यीशु का जन्म मंगलवार की अर्धरात्रि में होने के बाद मिस्सा बलिदान पूजा की जाएगी। तत्पश्चात यीशु की जन्म की झांकी जुलूस के साथ घर्च से लाकर दर्शन के लिए चरनी में रखा जाएगा।

फादर विजय शांति राज ने बताया 25 दिसंबर को पड़ने वाले क्रिसमस की तैयारी की जा रही है। मंगलवार रात बारह बजे से प्रभु के जन्म की खुशी में प्रार्थना शुरू हुई जो 25 दिसंबर की देर रात तक चलेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*