भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस ने की पदयात्रा व जनसभा

मुगलसराय में शास्त्री पार्क से सुभाष पार्क कर पदयात्रा
कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत को जोड़ने पर चर्चा
देश की गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ने का भाजपा पर आरोप
चंदौली जिले की जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी व शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता के नेतृत्व में शास्त्री पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा आरंभ की गई। यात्रा में कांग्रेस जन नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारेबाजी करते नगर भ्रमण करते हुए सुभाष पार्क पहुंचे जहां महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाया और तत्पश्चात एक सभा आयोजित की।

सभा में प्रदेश महासचिव जोनल प्रभारी सुश्री सरिता पटेल ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा देश में नफरत का बीज बोकर सत्ता पाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। विश्व के पटल पर वर्तमान में भारत की छवि धूमिल हुई है। वही दूसरी तरफ देश की गंगा-जमुनी तहजीब को तार तार किया जा रहा है।
इस मौके पर जिला प्रभारी प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आज भी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की खुशबू महसूस की जा रही है। देश की जनता ने यह प्रण कर लिया है हम लोग कांग्रेस जन भारत की एकता और अखंडता के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम देश में नफरत की राजनीति करने वालों के सपनों को चकनाचूर कर देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी व संचालन शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, मधु राय, डॉ. नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, अंतिम पटेल, तरुण पांडेय, गंगा प्रसाद, तौफीक खान, रजनीकांत पांडेय, अरुण द्विवेदी, शशि नाथ उपाध्याय, सतीश बिंद, डॉ सुल्तान खान, शाहिद, तौसीफ, औसाफ अहमद, दयाराम पटेल, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, मुनीर खान, राम सुमेर राम, प्रदीप पांडे, माधवेद्र मूर्ति ओझा, डॉ जीके पांडेय, आजम खान, सतेंद्र उपाध्याय, परमानंद पटेल, राजकिशोर सिंह, कमलेश संत, राम मूरत गुप्त, विवेक सिंह, बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, निहाल अख्तर, नवीन पांडे, प्रेम चंद गुप्ता, हसन खान, मुजाहिद अख्तर, मदन मुरारी बिंद, कुलदीप वर्मा, अमर देव राम, सरफराज खान, राधेश्याम यदुवंशी, कमरुल बारी, सतपाल सिंह, संजय मिश्रा, तारिक अब्बास, संगीता सिंह, उषा यादव, त्रिजा एलीयट, प्रमोद मौर्य, मोहम्मद आसिफ, बाबूलाल, रमेश पांडे, भीम सिंह, मोहम्मद नईम, मृत्युंजय शर्मा, रमेश पांडे, राकेश चौधरी, हमीर साह, रामाधार जोसेफ, भगवानदास, शिव आधार, मोहम्मद गुफरान विश्वकर्मा, नितिन, जयेश मोहम्मद, आफताब, रितिक, संजय जायसवाल, मोहन गुप्ता, मोहम्मद इमरान, नरेंद्र तिवारी, नंदन सिंह, तेज प्रकाश माली, राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*