जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान जोश में दिखे कांग्रेसी नेता

विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ नामक प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर इलाके में पार्टी की अलग जगाने का काम शुरू कर दिया है।
 
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ नामक प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाला

चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ नामक प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर इलाके में पार्टी की अलग जगाने का काम शुरू कर दिया है।

यह यात्रा राजीव गांधी जी की प्रतिमा से शुरू होकर नगर के विभिन्न हिस्सों से होती हुयी सुभाष पार्क पर नुक्कड़ सभा करके समाप्त की गयी। 


चंदौली जिले मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों द्वारा भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा को लेकर विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

Congress Padyatra


बताते चलें कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा विरोध करते हुए भाजपा को हटाने के लिए लोगों जागरूक करने का कार्य किया जा रहा था। वहीं बढ़ रही महंगाई के बारे में बताने का कार्य किया गया।

 साथ ही कांग्रेसी नेताओं द्वारा यह भी कहा गया कि बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। अगर महंगाई पर काबू करना है तो भाजपा को भगाना होगा।
 
जलूस निकालकर कांग्रेसियों द्वारा नगर भर में विरोध का प्रदर्शन करके भ्रमण किया गया। 


 इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. नारायणमूर्ति ओझा तथा शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय अध्यक्ष रामजी गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ सरिता पटेल, रामानुज पान्डेय, माधवेन्द्र मूर्ति ओझा, संजय मिश्रा, बृजेश गुप्ता सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल थे।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*