जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कारगिल दिवस पर उपभोक्ता अधिकार संगोष्ठी: ग्राहक जागरूकता से ही रुकेगी ऑनलाइन ठगी और मिलावटखोरी

कारगिल दिवस पर चंदौली में उपभोक्ता अधिकार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें एडीजे समेत विशेषज्ञों ने साइबर फ्रॉड, मिलावटखोरी और भ्रामक विज्ञापनों से बचने के लिए बिल लेने और 1915 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

 
 

कारगिल दिवस पर उपभोक्ता अधिकार संगोष्ठी का आयोजन

जागरूकता और सावधानी ही ग्राहक सुरक्षा का आधार

खरीदारी करते समय पक्का बिल लेना बेहद जरूरी

साइबर फ्रॉड से बचने को तकनीकी जागरूकता आवश्यक

उपभोक्ता शिकायत के लिए 1915 हेल्पलाइन नंबर जारी

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के एक होटल में कारगिल दिवस के मौके पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति द्वारा "उपभोक्ता के अधिकार" विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को मिलावटखोरी, ऑनलाइन ठगी, डाटा लीक और साइबर सुरक्षा से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।

consumer-rights-seminar-kargil-diwas-news-update

जागरूक उपभोक्ता ही कर सकता है अपनी रक्षा
भारतीय उपभोक्ता परिसंघ (सीसीआई) के नेशनल चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि कानून बनने के बाद भी लोग भ्रामक विज्ञापनों, कम नाप-तौल और ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक जागरूक और संगठित ग्राहक ही अपने अधिकारों की सही सुरक्षा कर सकता है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय श्रीवास्तव ने शहीदों को नमन करते हुए बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1915 पर बढ़ती शिकायतें दर्शाती हैं कि लोग अब सजग हो रहे हैं।

consumer-rights-seminar-kargil-diwas-news-update

खरीदारी का बिल लें, लालच से बचें: एडीजे
चंदौली के अपर जिला जज (एडीजे) ने संगोष्ठी में कहा कि हर ग्राहक को अपने अधिकारों की सही जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सामान खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें और किसी भी मुफ्त के लालच या लुभावने विज्ञापन के चक्कर में न आएं। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी लोगों से सतर्क रहने और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

स्मार्ट दौर में तकनीकी रूप से सतर्क रहना जरूरी
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश कुमावत ने कहा कि आजकल इंटरनेट और नई तकनीक के दौर में ग्राहकों को तकनीकी रूप से भी सावधान रहने की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल, प्रीति पांड्या और एम. सेल्वराज समेत अन्य वक्ताओं ने गांवों और स्कूलों तक उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। इस संगोष्ठी में जिले के कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*