जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय पुलिस का एक्शन, कुख्यात अपराधी ओम प्रकाश गुप्ता हुआ जिला बदर

इस आदेश के तहत ओम प्रकाश गुप्ता को अगले 6 महीने तक जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। यदि इस अवधि में वह जिले में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

 ओम प्रकाश गुप्ता के घर पर जिला बदर का नोटिस चस्पा

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जारी किया फरमान

6 महीने तक जिले की सीमा से रहना होगा बाहर 

चंदौली जिले में त्योहारों से ठीक पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी ओम प्रकाश गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत शुक्रवार को यह एक्शन लिया गया।

जिला मजिस्ट्रेट (DM) चंदौली के आदेश पर पुलिस टीम ने अपराधी ओम प्रकाश गुप्ता के घर पर जिला बदर का नोटिस चस्पा किया। इस आदेश के तहत ओम प्रकाश गुप्ता को अगले 6 महीने तक जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। यदि इस अवधि में वह जिले में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Om Prakash Gupta zila badar

पुलिस टीम में क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रकेश शर्मा और दारोगा मनोज तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। मुगलसराय पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई को आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का यह एक्शन जिले के अन्य अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है।

Om Prakash Gupta zila badar

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*