UP-बिहार के लोगों के लिए मुंबई जाना आसान, दानापुर-मुंबई के बीच चलेगी एक और स्पेशल ट्रेन
दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को तोहफा
रेलवे ने की विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के बीच चलेगी गाड़ी
चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। इस मौके पर रेलवे ने दानापुर और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू) से होकर गुजरेगी, जिससे चंदौली और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार, विशेष रेलगाड़ी संख्या 01017/01018 दानापुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष का संचालन 27 सितंबर से 3 दिसंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 20-20 ट्रिप में उपलब्ध रहेगी।
ट्रेन का संचालन शेड्यूल
- ट्रेन संख्या 01017 हर सोमवार और शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के लिए रवाना होगी।
- ट्रेन संख्या 01018 हर बुधवार और सोमवार को दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:50 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और 7:00 बजे यहां से आगे दानापुर के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी दिशा में, यह ट्रेन दानापुर से रात 12:30 बजे चलेगी और सुबह 3:30 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
कोच और सुविधाएं
इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर क्लास, सामान्य श्रेणी, एसी थर्ड टियर और एसी सेकंड टियर शामिल होंगे। यात्रियों को त्योहारी सीजन में भीड़ के बीच आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
ठहराव
यह विशेष ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, जंघई, वाराणसी, बक्सर और आरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







