जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बेटी के प्रेम विवाह करके बाप से की बगावत, पिता के खिलाफ अलीनगर थाने में दी तहरीर

सुनंदा ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके पिता झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उसके ससुराल पक्ष को परेशान कर रहे हैं।
 

प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जताई नाराजगी

बेटी ने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी

प्रेमी विकास कुमार से भागकर की शादी

ससुराल वालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद गांव में प्रेम विवाह का मामला थाने तक पहुंच गया। गांव की 20 वर्षीय युवती सुनंदा ने अपने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी से नाराज होकर पिता झूठे मुकदमे में उसके पति और ससुराल पक्ष को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जाकर शादी की है। 

जानकारी के अनुसार, नियामताबाद निवासी राजेश प्रसाद गुप्ता की बेटी सुनंदा का अलीनगर थाना क्षेत्र के जन्सो की मडई गांव निवासी विकास कुमार से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों का रिश्ता कई वर्षों से चल रहा था। आखिरकार दोनों ने 6 सितंबर को घर से भागकर विवाह कर लिया। विवाह की जानकारी मिलते ही लड़की के पिता ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर विकास और उसके परिवार पर आरोप लगाया और कहा कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और गहने व रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया।

इस पर मंगलवार को सुनंदा स्वयं थाने पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी। उसने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से विकास कुमार के साथ शादी की है। उसने पिता के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए कहा कि न तो उसने घर से गहने या पैसा लिया और न ही उसे जबरन भगाया गया। वह अपने पति के घर में खुशी-खुशी रह रही है।

सुनंदा ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके पिता झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उसके ससुराल पक्ष को परेशान कर रहे हैं। उसने कहा कि उसके पिता इस विवाह से नाराज होकर धमकी दे रहे हैं, जबकि उसने अपनी इच्छा से प्रेम विवाह किया है। पुलिस ने लड़की की तहरीर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के बयान को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।                                                                                                                   अब देखना यह है कि पुलिस किस तरह मामले को देखती है और पिता व बेटी की तहरीर पर किस तरह से कार्रवाई की।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*