DDU रेल मंडल में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, लगाया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’
डीडीयू रेलवे परिसर में भव्य प्रभात फेरी
डीआरएम उदय सिंह मीना ने किया नेतृत्व
'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण
यात्रियों से परिसर स्वच्छ रखने की अपील
स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर दिया जोर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन के रेलवे परिसर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने किया। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे भारी संख्या में शामिल हुए।

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जोर
प्रभात फेरी के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों और आम नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा बेहतर कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन के दौरान डीआरएम ने रेलवे परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सफाईकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत स्टेशन परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग दें।
सभी की सहभागिता जरूरी: डीआरएम
कार्यक्रम के अंत में डीआरएम उदय सिंह मीना ने कहा कि एक स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता बेहद जरूरी है। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के इस पावन अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







