जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जितिया पर्व पर पीडीडीयू नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

चेयरमैन द्वारा इस अवसर पर साड़ी वितरण को महिलाओं ने पुण्य का कार्य बताते हुए सराहा और कहा कि जितिया पर्व पर मिला यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है।
 

नगर पालिका सभागार में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

महिला सफाई कर्मियों को चेयरमैन ने दी दो-दो साड़ियां

सभागार में सुबह से जुटी रही भारी भीड़

साड़ी पाकर महिलाओं के बीच दिखा उत्साह और खुशी

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी जितिया पर्व के अवसर पर महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन सोनू किन्नर ने सभी महिला सफाई कर्मचारियों को दो-दो सेट साड़ियां वितरित कीं। सुबह से ही महिला सफाई कर्मियों की भारी भीड़ सभागार में जुटी रही। जैसे ही चेयरमैन सभागार पहुंचे, महिलाओं के बीच हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दिया।

 nagar palika  chairman

महिला सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जितिया व्रत माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। यह व्रत कठिनतम व्रतों में गिना जाता है। चेयरमैन द्वारा इस अवसर पर साड़ी वितरण को महिलाओं ने पुण्य का कार्य बताते हुए सराहा और कहा कि जितिया पर्व पर मिला यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है।

 nagar palika  chairman

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली, सफाई निरीक्षक संतूर जय कुमार, सभासद पारस यादव, सभासद प्रतिनिधि सियाराम यादव, आदर्श जायसवाल और गोविंद समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला कर्मचारियों ने चेयरमैन के इस gesture को सराहनीय बताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*