DDU रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, रेल कर्मियों ने लिया सत्यनिष्ठा का संकल्प
भ्रष्टाचार मुक्त रेलवे के लिए सभी की एकजुटता
डीडीयू जंक्शन पर प्रभात फेरी निकाली गयी
रेल कर्मियों ने दोहराया सत्यनिष्ठा का संकल्प
DDU रेल मंडल में 27 अक्टूबर से जागरूकता सप्ताह शुरू
चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेल मंडल में आज, 27 अक्टूबर 2025 से 02 नवंबर 2025 तक 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान रेल कर्मियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए सत्यनिष्ठा का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक प्रभात फेरी (जागरूकता मार्च) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मियों और मंडल के स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को सतर्कता से जुड़े मुख्य विषयों पर जागरूक किया गया।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय "सतर्कता – हम सब की साझा जिम्मेदारी" रखा गया है। इसके अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों जैसे निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार और संवाद सत्रों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, स्टेशन परिसर और अन्य प्रमुख स्थानों पर सतर्कता जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रेल कर्मियों और आम जनता को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना और उन्हें सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।

Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






