जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DDU जंक्शन पर आज भी बजता है सायरन, आवाज सुनकर चौंक जाते हैं स्टेशन पर आने वाले यात्री

चंदौली जिले में कोरोना काल में पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्रवेश द्वार पर सीसी कैमरे के साथ सायरन लगाया गया था। यह स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्रियों की तस्वीर कैद करने के साथ तापमान मापता है।
 

कोरोना काल में लगी थी ये मशीन

आज भी टेंपरेचर चेक करने के लिए जारी है मशीन

धूप से अंदर आने वाले यात्रियों को देखकर बज उठती है मशीन

चंदौली जिले में कोरोना काल में पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्रवेश द्वार पर सीसी कैमरे के साथ सायरन लगाया गया था। यह स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्रियों की तस्वीर कैद करने के साथ तापमान मापता है। सौ डिग्री से अधिक तापमान होने पर सायरन बजने लगता है। 


आपको बता दे  कि भीषण गर्मी में स्टेशन पर पहुंचने वाले हर यात्री का तापमान सौ डिग्री से अधिक होता है और सायरन बजने लगता है। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक दस घंटे में तीन सौ बार सायरन बजता है। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन 20 से 25 हजार यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। यहां से प्रतिदिन 110 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। चार वर्ष पहले कोरोना के कारण 25 मार्च से देश में लॉक डाउन लगा दिया गया। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया। एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरु हुआ। 

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की पूरी जांच के बाद ही निकलने दिया जाता था। रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा विभाग की टीम संदिग्ध यात्रियों का तापमान मांपते और उनका सैंपल लेते। भय के माहौल में चिकित्साकर्मी भी संदिग्ध के नजदीक जाने से डरते थे। इसको देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की। इसके तहत विशेष प्रकार के सीसी कैमरा लगाया गया। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्री का चेहरा तो रिकार्ड होता ही, शरीर का तापमान चार से पांच मीटर दूर से ही कैमरा माप लेता। यदि शरीर का तापमान 35 फारेनहाइट अथवा 100 डिग्री से अधिक होता था तो अचानक सायरन बजने लगता। इस पर चिकित्सा कर्मी सतर्क हो जाते और यात्री को रोक कर उसे अस्पताल में भर्ती कराते। वर्ष 2022 में कोरोना का प्रभाव समाप्त मान लिया गया और रेलवे स्टेशन पर भी बेरोकटोक आवागमन शुरू हो गया। इसके बाद भी सीसी कैमरा नहीं हटाया गया। 


ऐसे में विशेष कर गर्मी के दिन में धूप से स्टेशन पर पहुंचने वाले अधिकतर यात्रियों का तापमान अधिक होता है और यात्री के प्रवेश करते ही सायरन बजने लगता है। इससे पहली पर स्टेशन पर आने वाले यात्री चौक जाते हैं।


 इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी सह टेंपरेंचर मापक यंत्र यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।

                                                                     
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*