जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नहर किनारे मिली अज्ञात लाश, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

ग्रामीणों की नजर नहर किनारे एक अज्ञात शव पढ़ी।  ग्रामीणों ने हल्ला किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
 

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र लौंदा चौकी अंतर्गत नईकोट गांव के समीप शुक्रवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर किनारे पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस शिनाख्त के लिए शव को चंदौली मर्चरी रखवाया गया।

जानकारी के अनुसार लौंदा चौकी अंतर्गत नई कोट गांव के लोग घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर नहर किनारे एक अज्ञात शव पढ़ी।  ग्रामीणों ने हल्ला किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक एक सप्ताह से नहर किनारे घूमता रहता था। मृतक को देखकर मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखाई दे रहा था। क्योंकि मृतक कई बार नहर में नहाते दिखाई दिया था, कभी नाले में पड़ा रहता था। ईज वह लगभग 4 बजे के करीब नहर किनारे मृत पाया गया।

इस संबंध में लौदा चौकी प्रभारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रधान की सूचना पर 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव नईकोट गांव के नहर किनारे मिला है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही हैं। शिनाख्त के लिए शव को चंदौली मर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टिया ऐसी स्थिति देखने के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखाई दे रहा है। क्योंकि मृतक के शरीर पर सिर्फ एक नीली शर्ट पहना हुआ है, वहीं शव की पहचान के लिए क्षेत्र के लोगों में कराई जा रही है। हालांकि ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*