डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विधायकों ने ऐसे किया जिले में स्वागत, देखें तस्वीरें
चंदौली में राष्ट्रकवि दिनकर की 117वीं जयंती
अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हुए शामिल
पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने व्यक्त किया आभार
चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के अलीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की 117वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ने दिनकर के साहित्यिक योगदान को सराहा
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के साहित्यिक योगदान और उनके राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिनकर हिंदी साहित्य के एक महान कवि, निबंधकार और शिक्षाविद थे, जिन्हें उनकी ओजस्वी और राष्ट्रवादी कविताओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पाठक ने युवाओं से दिनकर की कविताओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद ने किया आभार व्यक्त
उपमुख्यमंत्री के संबोधन से पहले, चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने जनपद में उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, और अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि थी, बल्कि उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सफल प्रयास भी था, जिससे साहित्य और राष्ट्रवाद के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






