जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डिप्टी जेलर बन घर पहुंची जिले की बेटी कृति त्रिपाठी, परिचितों ने किया सम्मान

हिमांशु तिवारी ने इस खुशी के मौके पर कृति त्रिपाठी को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि चंदौली क्षेत्र के नए उज्जवल चेहरे कृति त्रिपाठी की महत्वपूर्ण सफलता की एक झलक है और उनकी आगे की योजनाओं के विचार को बढ़ावा देगी है।
 

उपेन्द्र नाथ तिवारी की बेटी कृति त्रिपाठी का स्वागत

पीसीएस परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित

गोधना रुद्रा गार्डेन सिटी आवास में स्वागत

चंदौली जिले के शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपेन्द्र नाथ तिवारी की बेटी कृति त्रिपाठी ने हाल ही में पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर उत्तर प्रदेश में 17वां स्थान हासिल कर जिले का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने हाल ही में पीसीएस परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस सफलता के बाद लोगों ने कृति को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कृति का गोधना रुद्रा गार्डेन सिटी आवास में उनके गृह जनपद के आगमन पर एक शानदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे हिमांशु तिवारी, प्रधान रवि तिवारी, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, बिल्लो पाठक आदि युवाओं ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह दे कर चयन के बाद जनपद आगमन पर स्वागत किया। इस मौके पर अन्य स्थानीय सामाजिक लोगों ने उन्हें बधाई दी और इस महत्वपूर्ण क्षण में उनके साथ खड़े होकर उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा की।

वहीं हिमांशु तिवारी ने इस खुशी के मौके पर कृति त्रिपाठी को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि चंदौली क्षेत्र के नए उज्जवल चेहरे कृति त्रिपाठी की महत्वपूर्ण सफलता की एक झलक है और उनकी आगे की योजनाओं के विचार को बढ़ावा देगी है। साथ ही साथ बेटियों को भी पढ़ाने लिखाने के लिए प्रेरित करेगी। लड़कियों को सामाजिक, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरणा के रूप में कृति त्रिपाठी को देखना चाहिए। लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*