जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

ट्रेन से गिरकर धीरज कुमार की मौत, बिहार के रोहतास जिले का निवासी

पुलिस ने सबसे पहले शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में, तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई।
 

चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिवार के लोगों को दी हादसे की जानकारी

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-पीडीडीयू नगर रेलखंड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चौरहट गांव के समीप चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के एक युवक की मौत हो गई। युवक यात्रा के दौरान अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर जलीलपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में, तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई। मृतक बिहार के रोहतास जिले के तिलकपुरा का निवासी था।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, संबंधित थाने के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखा है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*